ब्रेकिंग न्यूज

तहसील बल्दीराय में प्रभारी डीएम एवं एसपी ने जन शिकायतों को सुना


     
सुलतानपुर/ तहसील बल्दीराय के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने जन शिकायतों को सुना तथा शिकायतों के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
       इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ने नोडल अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जन शिकायतों का निराकरण शासन की प्राथमिकता में एक है। अतः नोडल अधिकारी प्राप्त होने वाली जन शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए उनका निराकरण समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि नोडल अधिकारी पूर्णरूप से अधीनस्थों पर ही न निर्भर रहे, बल्कि स्वयं स्थलीय भ्रमण कर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए शिकायतों का निराकरण करें।
       समाधान दिवस में कुल 138 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 12 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपते हुए समयान्तर्गत निराकरण करने के निर्देश दिये गये। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 77, पुलिस विभाग की 08, विकास विभाग की 31 तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई।
       सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सी0बी0एन0 त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) एस0के0 द्विवेदी, सहायक निदेशक सामाजिक वानिकी आनन्देश्वर, उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 जितेन्द्र मिश्र, उप निदेशक कृषि शैलेन्द्र कुमार शाही, तहसीलदार बल्दीराय रानी गरिमा जायसवाल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

कोई टिप्पणी नहीं