ब्रेकिंग न्यूज

महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाएं अधिकारी- सुमन सिंह




सुलतानपुर /उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता के दृष्टि से जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा बैठक/महिला जनसुनवाई राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह द्वारा माह के प्रथम बुद्धवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में की गयी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिये जायें तथा महिलाओं से सम्बन्धित मामले प्राथमिकता के आधार पर निपटाये जायें।
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के परिसर में वृक्षारोपण करने के पश्चात् महिला उत्पीड़न की जनसुनवाई गम्भीरता पूर्वक की गयी, जिसमें मुख्यतः पुष्पा देवी दिव्यांग महिला (नेत्रहीन), निवासी धन्जयी विकास खण्ड धनपतगंज को दिव्यांग पेंशन, आवास, शौंचालय प्राथमिकता के आधार पर सम्बन्धित अधिकारी को दिये जाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार इन्द्रावती पत्नी राजू, शीला सरोज पत्नी अजीत कुमार, जानकी देवी पत्नी विमल कुमार, निवासी देवलपुर थाना लम्भुआ, तहसील लम्भुआ, रामकली पत्नी राम खेलावन, निवासी दाउदपुर, पोस्ट हेमनापुर ब्लाक थाना तहसील बल्दीराय, संजू पाल पत्नी संगम, निवासी पिपरा, पोस्ट मिश्रौली थाना गोसाईगंज, तहसील जयसिंहपुर, झूलादेवी पत्नी राम कुमार, निवासी पाण्डेयपुर कॉपा थाना हलियापुर, तहसील सदर सहित 12 प्रकरणों की जनसुनवाई कर सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, सीओ संजय कुमार शर्मा, सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय डॉ0 उर्मिला चौधरी, डीआईओएस नरेन्द्र देव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0सिंह, नायब तहसीलदार शिव नरेश सिंह, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी आर0के0 राव, महिला थानाध्यक्ष मंजू देवी, वक्फ निरीक्षक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बालक राम, डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर बेसिक शिक्षा अखिलेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं