भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
सुल्तानपुर जिले के लोहरामऊ में एडीओ पंचायत संतोष कुमार पाल के आवास पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं। कथा के पांचवें दिन कथावाचक मनीष पाराशर जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं और गोवर्धन लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। उनकी संगीतमय कथा और आध्यात्मिक प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथा व्यास मनीष पाराशर जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान की प्रत्येक लीला मानव जीवन को प्रेम, करुणा, भक्ति और धर्म का संदेश देती है। इसके साथ ही उन्होंने गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाते हुए भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण करने की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन लीला के माध्यम से प्रकृति और गौवंश के संरक्षण का संदेश दिया।कथा के मुख्य यजमान श्रीमती प्रेमा देवी एवं उनके पुत्र शिव नारायण पाल ने कथा व्यास का विधि-विधान से पूजन कर आरती उतारी। इस दौरान पूरा कथा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।इस धार्मिक आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, कुड़वार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह, निरसहिया ग्राम प्रधान श्याम बहादुर यादव, समाजसेवी चंद्रभान पाल, शिवनारायण पाल, पंकज , अविनाश ,अनिल,सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान श्रीकृष्ण की कथा का श्रवण किया।

कोई टिप्पणी नहीं