ग्राम प्रहरियों को डीएम एवं एसपी ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में टार्च व साफा देकर सम्मानित किया
सुल्तानपुर मंगलवार को पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं उत्साहवर्धन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम प्रहरियों को ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित किया ।
मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रहरियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उनके मानदेय में वृद्धि की गई है। इस निर्णय से ग्राम प्रहरियों के कल्याण एवं मनोबल को प्रोत्साहन मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उनकी भूमिका और प्रभावी होगी।इस अवसर पर जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रहरियों को टार्च एवं साफा प्रदान कर सम्मानित किया । अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सतर्कता के साथ करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, एवं अपर पुलिस अधीक्षक श् वृजनारायण सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों में होने वाली घटनाओं, संदिग्ध गतिविधियों, आपसी विवादों तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली परिस्थितियों की सूचना समय से पुलिस तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका होती है। उनके माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने में सहायता मिलती है।कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, आपराधिक घटना या कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या की सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस को समय से अवगत कराने का आह्वान किया गया।जनपद पुलिस द्वारा ग्राम प्रहरियों के मनोबल को बढ़ाने, उनके योगदान को सम्मान देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। ग्राम प्रहरियों की सक्रिय सहभागिता से अपराधों की रोकथाम एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।


कोई टिप्पणी नहीं