ब्रेकिंग न्यूज

योगी बोले- डबल इंजन सरकार के फैसले बुलेट इंजन की तरह तेज


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली क्लब मैदान में आयोजित शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षा के प्रति सपा के रवैये पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जो लोग शिक्षा के विरोधी रहे हैं। वे शिक्षकों के हितैषी नहीं हो सकते। सीएम योगी ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता और युग निर्माता बताते हुए कहा कि शिक्षा का सम्मान करने वाली सरकार ही शिक्षकों का सम्मान कर सकती है। सीएम योगी  ने कहा कि हमारे गुरुजन राष्ट्र निर्माता हैं और युग निर्माता भी हैं। शिक्षकों की भूमिका केवल विद्यार्थियों को पढ़ाने तक सीमित नहीं है। बल्कि वे समाज और देश के भविष्य को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जब भी कोई पर्व या त्योहार आता था, बरेली में दंगा शुरू हो जाता था। उन्होंने दावा किया कि अब प्रदेश में स्थिति बदल गई है और दंगाई जेल के अंदर उर्स मनाने का काम कर रहे हैं।सीएम योगी  ने कहा कि उनकी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है। सरकार ने कानून के अनुसार कार्रवाई की है और प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार की कार्यशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में किसी को भी कानून हाथ में लेने की छूट नहीं दी जा सकती। सीएम के इस बयान के जरिए शिक्षा और शिक्षक हितों को लेकर पिछली सरकारों तथा वर्तमान सरकार की कार्यशैली के बीच अंतर रेखांकित करने की कोशिश की गई। उन्होंने शिक्षकों को समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाला वर्ग बताते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। सीएम योगी ने माफिया और अपराध के मुद्दे पर भी समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार माफिया मुक्ति का अभियान चलाती है, तो सबसे ज्यादा पीड़ा समाजवादी पार्टी को होती है। मुख्यमंत्री ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को अपनी सरकार की नीति से जोड़ते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं