सुल्तानपुर में पोषण माह का हुआ शुभारंभ
सुल्तानपुर राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर बुधवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने बनारस से आयोजित पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
बनारस में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास से मंत्री बेबी रानी मौर्या, प्रतिभा शुक्ला श्रीमती लीना जौहरी प्रमुख सचिव बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को लेकर जागरूकता का संदेश दिया ।जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी विनय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी, सीडीपीओ दयाराम, ममता नायक, डीसी उमेश तिवारी, डीपीए अमर पाल सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में विविध एवं पौष्टिक आहार, आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक भागीदारी, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।अधिकारियों ने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक पोषण संबंधी जागरूकता पहुंचाना और समुदाय की भागीदारी से कुपोषण को दूर करना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को सही पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करें।बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, सुल्तानपुर द्वारा पूरे पोषण माह के दौरान जनपद में विभिन्न जागरूकता एवं पोषण संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


कोई टिप्पणी नहीं