ब्रेकिंग न्यूज

लिंक भेजकर खाते से रुपये उड़ाने वाले साइबर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार


सुलतानपुर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक पर लिंक भेजकर मोबाइल फोन हैक करने और बैंक खाते से रकम निकालने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने ऐसे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जो कथित तौर पर लोन दिलाने के नाम पर बैंक खाते हासिल कर उनमें कटिंग, ट्रेडिंग, कॉरपोरेट, गेमिंग और सट्टा एप से संबंधित धनराशि का लेनदेन कराते थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों के एक बैंक खाते के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 26 अगस्त  को साइबर क्राइम थाना टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, दो चेकबुक और कुल 7,000 रुपये बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, मदनपुर कला निवासी इन्द्रजीत वर्मा के बेटे रवि कुमार ने फेसबुक पर मिले एक लिंक के माध्यम से मोबाइल फोन बुक किया था। मोबाइल की डिलीवरी के नाम पर 16 मार्च 2025 को उससे कुछ रुपये भेजने के लिए कहा गया। इसके बाद साइबर ठग ने रवि के मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल कथित रूप से हैक कर लिया गया और उसके बैंक खाते से कई बार में 54,597 रुपये निकाल लिए गए।इस मामले में साइबर क्राइम थाना में मुकदमा  दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।जांच के दौरान पुलिस ने रकम जिन बैंक खातों में ट्रांसफर हुई, उनका अवलोकन किया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि संबंधित बैंक खाता लोन दिलाने के नाम पर लिया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपित अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इन बैंक खातों में बाहर की कंपनियों की मदद से कटिंग, ट्रेडिंग, कॉरपोरेट, गेमिंग और बैटिंग (सट्टा एप) से जुड़ी धनराशि का लेनदेन कराते थे।पुलिस का कहना है कि संबंधित खाते के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 75 शिकायतें दर्ज मिली हैं। इससे साइबर अपराध के लिए बैंक खातों के दुरुपयोग की आशंका सामने आई है।पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।धीरज कुमार  आनन्द राज वर्मा शैलेश कुमार वर्मा गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने Vivo T3X 5G, Redmi और Vivo 1904 के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा एक एटीएम कार्ड, दो चेकबुक और कुल 7,000 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपितों के पास से बरामद रकम क्रमशः 4,362 रुपये, 1,525 रुपये और 1,113 रुपये थी।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम अब मामले से जुड़े अन्य लोगों और बैंक खातों की भी जांच कर रही है।ताकि साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपितों का पता लगाया जा सके।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक  कंचन सिंह, उपनिरीक्षक शिवजनम यादव, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल राजकुमार पाल शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं