ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में विकास और रोजगार को बढ़ावा देने वाले प्रस्तावों पर आज लगेगी मुहर


लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, परिवहन और जनकल्याण से जुड़े 15 से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। विभिन्न विभागों ने कैबिनेट के समक्ष रखे जाने वाले प्रस्तावों की तैयारियां पूरी कर ली हैं। माना जा रहा है कि बैठक में प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।बैठक में जनकल्याण से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। पुलिस विभाग में मृतक आश्रित कोटे के तहत दरोगा और सिपाही पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ से राहत देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने आ सकता है। इस संबंध में निर्णय होने पर मृतक आश्रित कोटे के पात्र अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिल सकती है। सीएम योगी आज मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 3572 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इनमें कृषि विभाग में चयनित 3446 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) और मंडी परिषद के 126 नवनियुक्त मंडी सचिव शामिल हैं।सरकार की ओर से लगातार विभिन्न विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवा में शामिल किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं