अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
सुलतानपुर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लम्भुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के निर्देशन में थाना लम्भुआ पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान शनिवार 2 अगस्त को पुलिस टीम ने छंगी मोड़, ग्राम पाण्डेपुर के पास से दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 2 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रखर सोनी एवं संतोष सोनी के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर थाना लम्भुआ में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं