सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुलतानपुर चौथे स्थान पर, प्रभारी मंत्री ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
सुल्तानपुर जनपद प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, गिरीश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से जिले में संचालित विकास योजनाओं और विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।बैठक से पहले जनपद आगमन पर निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग में प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कोर कमेटी एवं समन्वय समिति की बैठक भी हुई।
इसमें सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा और विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में जनपद सुलतानपुर ने उल्लेखनीय सुधार किया है। पिछले माह जिले की रैंकिंग नौवें स्थान पर थी, जो अब सुधरकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए रैंकिंग में और सुधार के साथ योजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर लाइट योजना और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि पर प्रभारी मंत्री ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सोलर लाइटों के नियमित रखरखाव तथा पीएम सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए।एकीकृत बागवानी मिशन में भी शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त होने पर प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। कृषि योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और अन्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचना चाहिए।प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले को ‘ए’ रैंक मिलने की जानकारी पर उन्होंने शेष आवासों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने और पात्र लाभार्थियों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 102 की 39 और 108 सेवा की 33 एंबुलेंस संचालित हैं। सभी एंबुलेंस के संचालन की जानकारी दी गई। डायलेसिस मशीनें प्राप्त हो चुकी हैं और जल्द सेवा शुरू किए जाने की बात कही गई। प्रभारी मंत्री ने एंबुलेंस की नियमित फिटनेस जांच, ऑक्सीजन सहित जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और प्रत्येक माह निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।विद्युत विभाग की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने और बिजली बिल संशोधन संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मीटर रीडरों द्वारा सही रीडिंग के आधार पर ही बिल जारी किए जाएं। गलत बिल जारी होने की स्थिति में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।एनआरएलएम की समीक्षा में प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूहों के गठन और सक्रिय संचालन तथा सखी एवं दीदी की नियुक्तियां शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।जल जीवन मिशन की समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 657 परियोजनाएं हैं, जिनमें 143 परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है और 135 परियोजनाओं में जलापूर्ति की जा रही है। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि जलापूर्ति परियोजनाओं के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की लगातार मरम्मत कराई जाए। 75 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कराने और नियमित मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया।वन विभाग की समीक्षा के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधों के संरक्षण की जानकारी ली गई। खुर्शीद क्लब में पांच जून को लगाए गए पौधों के प्रतिस्थापन की जानकारी पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर से संबंधित कार्य आगामी चार माह में पूरा कराने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने को कहा गया।पशुधन विभाग को सभी विकासखंडों में वृहद गौशालाओं की स्थापना तथा गोवंश के लिए पर्याप्त चारा और वैक्सीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। श्रम विभाग को कन्या विवाह योजना और बालिका मदद योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों को लाभान्वित करने को कहा गया। लेबर मार्केट में चौपाल लगाने और योजनाओं से संबंधित होर्डिंग लगवाने के भी निर्देश दिए गए।प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के साथ ही कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्यों को टालने के बजाय जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करें।उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। कहा कि विकास कार्यों के साथ कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों का भी प्रभावी ढंग से समाधान होना चाहिए। जनपद में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाए रखना शासन की प्राथमिकता है।समीक्षा बैठक के बाद प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकासखंड कुड़वार के ग्राम मनियारी में जन चौपाल आयोजित की गई। यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का मंत्री ने अवलोकन किया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल पर गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल होकर लाभार्थियों को आशीर्वाद दिया।जन चौपाल में प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं की जमीनी स्थिति जानी। उन्होंने राशन कार्ड से वंचित पात्र लोगों के राशन कार्ड बनवाने, पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने और आवास योजना के लाभार्थियों को प्राथमिकता से लाभ देने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पात्र परिवारों को शौचालय तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी पात्र व्यक्तियों को कार्ड उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।इस दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं। कृषि विभाग की ओर से लाभार्थियों को निःशुल्क मिनी किट वितरित की गईं, जबकि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत डेमो चेक प्रदान किया गया।प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल योजनाओं को लागू करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

कोई टिप्पणी नहीं