6 महीने में 1 लाख नौकरियां देगी योगी सरकार
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी ने 3,446 प्राविधिक सहायकों एवं 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र का वितरण कार्यक्रम में कहा कि अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी।इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश भर के युवाओं को आश्वस्त कर रहा हूं कि अगले छह महीने के अंदर 1 लाख नौजवानों को सरकारी नियुक्त अलग अलग स्टेज में हर सप्ताह देने जा रहे है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूरी पारदर्शी तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न हुई।आज के दिन में ऐसा करना एक चैलेंज है। उसमें भी बिना भेदभाव के आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हो जाए ये चुनौतीपूर्ण कार्य है। जब हम बिना भेदभाव के अभ्यर्थियों का चयन करते हैं तो उसका फायदा प्रदेश को मिलता है। सीएम योगी ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि इस दौरान हमारी सरकार ने 9 लाख 30 हजार से अधिक उत्तर प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाने में सफलता प्राप्त की है और एक भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न नहीं खड़ा कर सकता। एक भी नियुक्ति पर कोई सवाल नहीं खड़े कर सकता है।उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2017 से पहले नियुक्ति का विज्ञापन निकलता था तो चाचा-भतीजे की जोड़ी और महाभारत का खानदान वसूली के लिए प्रदेश भर में निकल जाता था। नौजवान भटकता रहता था।रिजल्ट नहीं आता था और अंत में कोर्ट को स्टे लगाना पड़ता था।समय और उम्र खराब होती थी युवाओं की।

कोई टिप्पणी नहीं