सुल्तानपुर में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
सुल्तानपुर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर तहसील, विकासखंड, थाना, स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान किया तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के बाद जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देश की आजादी के लिए किए गए उनके त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कुड़वार क्षेत्र में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।
थाना कुड़वार, विकास खंड मुख्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों में धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया।कुड़वार थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
राष्ट्रगान के दौरान पूरा थाना परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना स्टाफ ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
राष्ट्रगान के दौरान पूरा थाना परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना स्टाफ ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विकास खंड मुख्यालय कुड़वार में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह ‘बबलू’ और खंड विकास अधिकारी विवेक कटियार की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आजादी को सुरक्षित रखना और देश को विकास के पथ पर आगे ले जाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।समारोह में एडीओ पंचायत संतोष पाल, एडीओ सुभाष सिंह सहित सभी ग्राम पंचायत सचिव और ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार में अधीक्षक डॉ. वेदांत नारायण यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंदों की सेवा पूरी जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लिया। जगह-जगह तिरंगे से सजे परिसर और राष्ट्रभक्ति के नारों ने वातावरण को उत्साह से भर दिया। अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने तिरंगे के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।समारोहों में स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को दोहराने का भी दिन है।




कोई टिप्पणी नहीं