ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर के दिवंगत पत्रकार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, प्रेस क्लब में शोकसभा आयोजित


सुलतानपुर। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार रहे के.के. तिवारी और संतोष श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर शुक्रवार को  प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के बड़ी संख्या में पत्रकारों ने दोनों दिवंगत पत्रकारों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पत्रकारिता जगत में दिए गए योगदान को याद किया।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

वक्ताओं ने कहा कि के.के. तिवारी और संतोष श्रीवास्तव ने निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।वरिष्ठ पत्रकार के.के. तिवारी ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान तथा समाचार एजेंसी पीटीआई में चीफ ब्यूरो के रूप में कार्य करते हुए जनपद की अनेक महत्वपूर्ण खबरों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। वहीं संतोष श्रीवास्तव ने राहत टाइम्स और फाइटर टुडे डिजिटल में चीफ ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अवधेश शुक्ला, नीरज तिवारी, विजय पांडेय, अब्दुल सत्तार, रामानंद मिश्रा, नवीन शर्मा, घनश्याम मिश्रा, अखिलेश सिंह, रामराज पांडेय, ललित शुक्ला, प्रदीप सोनी, पंकज रावत, संतोष पांडेय, शिवकुमार दुबे, नितिन विश्वास, धर्मेंद्र तिवारी, रवि दुबे, आशीष मिश्रा, अवधेश गुप्ता, अनिल राजवैद्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।सभा के अंत में सभी पत्रकारों ने दिवंगत साथियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही कहा कि दोनों पत्रकारों की सादगी, कर्मनिष्ठा और पत्रकारिता के प्रति समर्पण हमेशा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं