ब्रेकिंग न्यूज

धर्म परिवर्तन मामले में चार नामजद आरोपी गिरफ्तार


सुल्तानपुर जनपद के करौंदीकला थाना क्षेत्र में कथित अवैध धर्म परिवर्तन के एक मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से एक बाइबल और ईसा मसीह की एक लैमिनेटेड श्वेत-श्याम तस्वीर बरामद की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी कादीपुर के पर्यवेक्षण में करौंदीकला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, 4  को ग्राम रमसापुर निवासी गतीराम पुत्र लक्खू द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना करौंदीकला में मुकदमा अपराध संख्या 93/2026, धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया था।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने 5 जुलाई 2026 को नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र जियालाल (निवासी बनहरा, थाना खुटहन, जौनपुर), सचिन गौतम पुत्र विनोद गौतम (निवासी मुड़िला बाजार, थाना कादीपुर, सुलतानपुर), सूरज गौतम पुत्र राधेश्याम गौतम (निवासी अमरेथू डड़िया, थाना कादीपुर, सुलतानपुर) तथा विनोद पुत्र विक्रमाजीत गौतम (निवासी बनहरा, थाना खुटहन, जौनपुर) के रूप में हुई है।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक बाइबल ग्रंथ और ईसा मसीह की एक लैमिनेटेड ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर बरामद की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं