PWD गेस्ट हाउस कर्मचारी से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा: तीन आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर पुलिस ने लोक निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस के कर्मचारी के साथ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक ब्लैक स्कॉर्पियो और एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को कोतवाली नगर स्थित PWD गेस्ट हाउस में तीनों आरोपी वीआईपी सूट नंबर-01 को जबरन खुलवाने का दबाव बना रहे थे। गेस्ट हाउस कर्मचारी द्वारा नियमों का हवाला देते हुए कमरा खोलने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्र गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। इस दौरान सरकारी कार्य में भी बाधा उत्पन्न की गई।घटना की सूचना मिलने पर 28 जून 2026 को कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया तथा घायल कर्मचारी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 जून को समन उर्फ अमन निषाद,आलोक यादव,दिलशाद अहमद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और आवश्यकतानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं