ब्रेकिंग न्यूज

जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान रवाना, 172 किसानों ने किया हवाई सफर; डॉ0 हीरा राशिद ने सीएम योगी को बताया भविष्य का पीएम


लखनऊ नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को उड़ानों का संचालन शुरू होने के साथ ही एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। पहली उड़ान सुबह करीब 9:55 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंची। इस विशेष उड़ान की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए अपनी भूमि देने वाले 172 किसान सवार थे, जिन्होंने पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव किया।लखनऊ पहुंचने पर किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने एयरपोर्ट परियोजना और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

डॉक्टर हीरा राशिद ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान एक किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद ने विशेष रूप से सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि जेवर क्षेत्र में पहले संसाधनों और सुविधाओं की भारी कमी थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में विकास की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।हीरा राशिद ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में बिना किसी कोचिंग के नीट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और आज डॉक्टर बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट परियोजना के लिए मिली मुआवजा राशि ने उनकी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान हीरा राशिद ने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे और निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है, उससे प्रदेश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में वे देश के प्रधानमंत्री बनें। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं