ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में पंचायत सहायक सड़क पर उतरे कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी, 15 जून को लखनऊ में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी


सुल्तानपुर जिले में सोमवार को पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर उन्होंने जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवों के प्रशासनिक कार्यों में सहयोग के लिए पंचायत सहायकों की संविदा पर नियुक्ति की गई है। इनका मुख्य कार्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करना है। इन संविदा कर्मचारियों को प्रतिमाह 6,000 रुपये का मानदेय मिलता है।पंचायत सहायकों का कहना है कि उनसे कई तरह के अन्य कार्य भी लिए जाते हैं, लेकिन इसके एवज में उन्हें केवल 6,000 रुपये का मानदेय दिया जाता है। कई बार उनका मानदेय महीनों तक नहीं मिलता, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, महिला पंचायत सहायकों को अन्य महिला कर्मचारियों की तरह कोई रियायत नहीं मिलती है।इन्हीं मांगों को लेकर जिले भर के सैकड़ों पंचायत सहायक एकजुट हुए और जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 15 जून तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे लखनऊ में एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं