सीडीओ की अध्यक्षता में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून के मध्य आयोजित कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित
सुल्तानपुर शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून, 2026 के मध्य, जनपद, ब्लाक, नगर पालिका, नगर पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की । उक्त बैठक में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया । मुख्य विकास अधिकारी ने केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तनों को प्रदर्शित करते हुए सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूलभाव के अनुरूप सादगी, अनुशासन, ईधन-बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के समस्त विकास खण्डों एवं नगरीय निकायों में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों हेतु समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये।

कोई टिप्पणी नहीं