ब्रेकिंग न्यूज

मोबाइल लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चांदा पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।थाना चांदा पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह लगभग 09:09 बजे पूनीभीमपट्टी अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अवनीश कुमार भारती (19 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश भारती तथा पंकज गौतम (18 वर्ष) पुत्र राजपति गौतम निवासी शिवपुर, थाना चांदा के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ और जांच के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त एवं पीड़ित का वीवो कंपनी का गोल्डन कलर मोबाइल फोन बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, 12 मई 2026 को पलटू यादव पुत्र रामजतन यादव के भाई संतलाल यादव तथा उनके साथी प्रेमनाथ उपाध्याय, जो शिवपुर थाना चांदा क्षेत्र के निवासी हैं, सलाहपुर मंदिर में आयोजित भोज कार्यक्रम से पैदल अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर उनका वीवो मोबाइल फोन लूट लिया था और विरोध करने पर जान-माल की धमकी भी दी थी।घटना के संबंध में थाना चांदा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी। लगातार प्रयास और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं