जनगणना की ड्यूटी रिसीव नहीं करने वालों पर होगी FIR
ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 चार्ज अधिकारी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी ने जनगणना को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने जनगणना 2027 में ड्यूटी रिसीव नहीं करने वाले प्रागणकों को सख्त चेतावनी दी है।अधिकारी ने कहा कि बुधवार को ड्यूटी नहीं लेने वालों के ख़िलाफ FIR की जाएगी।ग्रेटर नोएडा में जनगणना के चार्ज अधिकारी ने कहा कि जिन कर्मचारियों/प्रागणकों ड्यूटी लगी है। वे बुधवार शाम तक अपनी ड्यूटी रिसीव कर लें। अन्यथा उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी।उन्होंने शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन से भी कहा है कि जनगणना के कार्य में लगे कर्मचारियों को पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। इसमें किसी तरह की बाधा उत्पन्न न करें अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।चार्ज अधिकारी ने बताया कि जनगणना में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। उनको प्रशिक्षण दिया जा चुका है।इन सभी कर्मचारियों को 20 जून तक जनगणना का कार्य पूर्ण करना है।बावजूद इसके कई कर्मचारी अब भी अपना कार्य शुरू नहीं किए हैं। ऐसे कर्मचारियों को बुधवार शाम तक का अंतिम समय दिया जाता है। इसके बाद उन पर संबंधित थानों में FIR दर्ज कराई जाएगी।चार्ज अधिकारी ने कहा कि अगर किसी के पास अपने एरिया के प्रागणक से संपर्क न हो तो अपने एरिया के वर्क सर्किल प्रभारी, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक व सुपरवाइजर से संपर्क कर सकते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ और जनगणना के लिए ग्रेटर नोएडा के नोडल अधिकारी ने की आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन से अपील करते हुए कहा कि जनगणना में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को पूरा सहयोग करें।उनको सेक्टर या सोसाइटी में प्रवेश करने में कोई परेशानी न हो।उनका पहचान पत्र व ड्यूटी पत्र का परीक्षण कर प्रवेश करने दें।नोडल ऑफिसर ने यह भी अपील की है कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए अगर कर्मचारियों को नींबू पानी/जलपान की आवश्यकता हो तो उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य देशहित व जनहित से जुड़ा है। इसमें जनसहयोग जरूरी है जनगणना का लक्ष्य जनसहभागिता के बिना पूरा नहीं हो सकता।

कोई टिप्पणी नहीं