ब्रेकिंग न्यूज

चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर व मोबाइल बरामद

सुल्तानपुर जिले के थाना कुड़वार पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों के साथ एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना कुड़वार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 147/2026, धारा 331(4)/305 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित मामले में प्रकाश में आए आरोपी मोहम्मद खालिद पुत्र अन्सार अहमद, निवासी ग्राम बीबीगंज, थाना कुड़वार, जनपद सुल्तानपुर को रविवार को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक बाबू दयाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी को प्राइमरी पाठशाला बांसी उतरदहा रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।थाना कुड़वार में शनिवार को वादी महेन्द्र कुमार पुत्र रूपचन्द्र, निवासी ग्राम बीबीगंज ने तहरीर देकर बताया था कि 28 मई 2026 की रात करीब 9 बजे अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए थे। चोरों ने टीनशेड हटाकर घर में प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषणों समेत मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं