ब्रेकिंग न्यूज

डीएम व एसपी ने गंगा दशहरा पर्व की तैयारियों के दृष्टिगत की बैठक व धोपाप धाम का किया स्थलीय निरीक्षण


सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने 26 मई को पड़ने वाले गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर धोपाप धाम, विकास खण्ड लम्भुआ में आयोजित होने वाले मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु तैयारियों तथा वार्षिक स्नान पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े, के दृष्टिगत बैठक आयोजित की । उक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी लम्भुआ, उपजिलाधिकारी कादीपुर, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।  उक्त बैठक में मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी व मंदिर परिसर के पुजारीगणों द्वारा पिछले वर्ष में गंगा दशहरा के अवसर पर लगे मेले में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पायी गई कमियों से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक  को अवगत कराया ।

उन्होंने कहा कि मेला में अत्यधिक भीड़ होने के कारण चेन स्नेचिंग की घटनाएं होती हैं, जिससे निपटने हेतु अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की जाय। इसी प्रकार मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन व्यवस्था, स्नान घाट आदि से सम्बन्धित समस्याओं के प्रति अधिकारियों का ध्यान आकार्षित किया ।   

जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान सभी आधारभूत सुविधाओं जैसे- घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा के दृष्टिगत घाट का निर्माण, लॉ एण्ड ऑर्डर, सीसीटीवी कैमरा, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, वालेन्टिर्स की नियुक्ति, एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की तैनाती, वैरीकेटिंग, मोबाइल टॉयलेट, आने वाले श्रद्धालुओं के लिये स्नान घाट, पार्किंग स्थल, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, महिलाओं हेतु चेंजिंग रूम, स्थल की सजावट, जनरेटर, आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये गोताखोर, लाइफ जैकेट, बालू वाली बोरी का घाट, चौराहों पर हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था, खोया-पाया केन्द्र आदि के बारे में आवश्यक बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये । जिलाधिकारी ने आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन को एक निश्चित स्थान पर पार्क करने हेतु स्थानों का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने सम्बन्धित एसडीएम को निर्देशित किया  कि पूरे मेला परिसर का एक नजरी नक्शा बनाकर प्रस्तुत करें।    पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित अधिकारी को पार्किंग हेतु रूट प्लान बनाकर प्रस्तुत करने को निर्देशित किया । जिलाधिकारी ने निर्देशित किया  कि धोपाप धाम के स्थलों की साफ-सफाई, स्नान स्थल वैरीकेटिंग लगाने व समतलीकरण कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने घाट की मरम्मत कराने, मोबाइल टायलेट व घाट के आस-पास सजावटी पेन्टिंग कराने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित समस्त दायित्वों/तैयारियों को ससमय कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने धोपाप धाम पर विद्युत की व्यवस्था, सजावटी लाइटें, जनरेटर आदि की व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया । पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी व ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया  कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिये महिला सुरक्षाकर्मी, जल पुलिस, पर्याप्त पुलिस बल, पार्किंग स्थल का हर तरफ से रूटचार्ट बना लें तथा इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाय। जिलाधिकारी ने मेला के सफल आयोजन हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक बैठक का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर तहसील, ब्लाक,  नगर पंचायत के अधिकारी व सम्बन्धित ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।             

कोई टिप्पणी नहीं