ब्रेकिंग न्यूज

देह व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाओं समेत सात हिरासत में


कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम इलाके में रविवार को पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं समेत सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से थाने में पूछताछ की जा रही है।बताया गया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि पनकी निवासी हरी पाण्डेय के मकान में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा खुलवाया। पुलिस को देखते ही अंदर मौजूद महिलाओं और पुरुषों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने सभी को पकड़ लिया।पुलिस जांच में सामने आया कि कथित देह व्यापार संचालक ने करीब 35 दिन पहले ही मकान किराए पर लिया था। छापेमारी के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है।एसीपी  ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने मकान मालिक हरी पाण्डेय को भी मौके पर बुलाकर पूछताछ की। हरी पाण्डेय ने दावा किया कि वह मकान के अगले हिस्से में बने एक कमरे में खुद रहते हैं। हालांकि जब पुलिस ने उनसे मकान में चल रही गतिविधियों के बारे में सवाल किए तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।जांच के दौरान पुलिस को उनके कमरे के किचेन में गृहस्थी का कोई सामान नहीं मिला। न ही खाने-पीने की वस्तुएं बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार किचेन में केवल चाय बनाने का एक भगौना मिला है, जिससे पुलिस को संदेह और गहरा गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं