ब्रेकिंग न्यूज

24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा: सुलतानपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा, सामान बरामद


सुलतानपुर जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत  पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कादीपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर के नेतृत्व में थाना कादीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामले में 3 मई 2026 को वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 60/2026 धारा 305(a) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।जांच के दौरान पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 4 मई 2026 को सुबह करीब 7:46 बजे ग्राम हरिपुर से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। इसके बाद मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई पूरी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

श्यामजी विश्वकर्मा ( 22 वर्ष),रामजी विश्वकर्मा (22 वर्ष)दोनों अभियुक्त ग्राम दौलतपुर, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर के निवासी हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है और अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं