ब्रेकिंग न्यूज

डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित


सुलतानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में ओवरहेड टैंक, ट्यूबेल, पाइप लाइन, पम्प हाउस, सोलर इंस्टालेशन, हर घर जल आपूर्ति, क्षतिग्रस्त सड़कों पर पुर्ननिर्माण व पाइप लाइन बिछाने की प्रगति आदि के सम्बन्ध में बिन्दुवार विस्तृत चर्चा की गयी। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था-यूनिवर्सल, बी.टी.एल. व मिलेनियम के माध्यम से जनपद में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि मासिक प्रगति लक्ष्य के अनुरूप कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता जल जीवन मिशन (ग्रामीण) को निर्देशित किया कि कार्यदायी वी.टी.एल. के कार्य की अत्यंत धीमी प्रगति के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया जाय। विभिन्न एजेंसियों द्वारा अब तक कुल लक्ष्य के सापेक्ष कुल- 221 ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था बी.टी.एल. को निर्देशित करते हुए कहा गया कि अगले माह की समीक्षा से पहले लक्ष्य के अनुरूप कार्य कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में आपके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि पाइप लाइन बिछाते समय क्षतिग्रस्त हो रही सड़कों के मरम्मत का कार्य सावधानी पूर्वक करें कहीं से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के दूर वाले गॉव में भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी ग्राम केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन से वंचित न रह जाये। विभिन्न एजेन्सियों द्वारा अब तक कुल पाइप लाइन बिछाने के लक्ष्य 14578 कि0मी0 के सापेक्ष 14468 कि0मी0 का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अवशेष बची पाइप लाइन बिछाने के लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि मैन पावर बढ़ाते हुए कार्य को समय पर पूरा करें। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया  कि अवशेष बचे सिविल वर्क- पम्प हाउस निर्माण, बाउंड्रीवाल निर्माण, कैम्प के अन्दर के कार्य आदि को समयबद्ध होकर पूर्ण करें।जिलाधिकारी ने टी.पी.आई. (थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन) एजेंसी से उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में जानाकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें सख्त निर्देश दिये गये कि किये जा रहे कार्यों की पिछले एक माह की गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

कोई टिप्पणी नहीं