ब्रेकिंग न्यूज

यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 21 मई को


लखनऊ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा जिलों की अग्रिम सूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा 21 मई को आयोजित होगी। परीक्षा का समय पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा जिले की जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद ही परीक्षा शहर एवं जिले की अग्रिम सूचना उपलब्ध होगी।आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल परीक्षा जिले की सूचना है। प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) अलग से जारी किए जाएंगे, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण उपलब्ध रहेगा।लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में लंबे समय से इंतजार था। परीक्षा जिले जारी होने के बाद अब उम्मीदवार अपनी तैयारी के साथ यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं