ब्रेकिंग न्यूज

UP Board Result 2026: 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी होंगे हाईस्कूल और इंटर के नतीजे




लखनऊ माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तारीख और समय तय कर दिया है।बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को शाम 04:00 बजे परीक्षाफल जारी किए जाएंगे।परिणाम घोषित होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट: www.upmsp.edu.in⁠�

DigiLocker: https://results.digilocker.gov.in/⁠�

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, परिणाम तय समय पर घोषित किए जाएंगे, जिससे छात्र अपनी आगे की पढ़ाई और करियर की योजनाएं बिना देरी के बना सकें।इस बार भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है, ऐसे में रिजल्ट को लेकर उत्साह और प्रतीक्षा अपने चरम पर है।

कोई टिप्पणी नहीं