नवागत जिलाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण
सुल्तानपुर नवागत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, (IAS) को निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, मुख्य विकास अधिकारी, सभी अपर जिलाधिकारी ने नवागत जिलाधिकारी का स्वागत किया । तत्पश्चात् पूर्वान्ह में जनपद कोषागार पहुंच कर जिलाधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया । उन्होंने कोषागार के डबल लॉक में कार्यभार ग्रहण करते समय विभिन्न अभिलेखों, स्टाम्प, स्टाक पंजिका आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर वरिष्ठ कोषाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। नवागत जिलाधिकारी उत्तर प्रदेश कैडर के वर्ष-2016 बैच के (IAS) अधिकारी हैं। इसके पूर्व उन्होंने विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग तथा प्रबन्ध निदेशक, यूपीनेडा, नगर आयुक्त लखनऊ, मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इटावा तथा सहायक मजिस्ट्रेट/सहायक कलेक्टर बिजनौर के पद पर कार्यरत रहे। नवागत जिलाधिकारी ने कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनपदीय अधिकारियों व स्टाफ कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया। उन्होने सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आम जनमानस को ससमय गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों, सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति आदि के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी समयबद्ध होकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। तत्पश्चात् नवागत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने संयुक्त रूप से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अरवलकीरी करवत, वि0ख0 कूरेभार में स्थित एयर स्ट्रिप पर आगामी वायुसेना के लड़ाकू विमानों की इमरजेंसी लैडिंग के सम्बन्ध में तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया । जिलाधिकारी ने एयर फोर्स के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपे उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिये।
कोई टिप्पणी नहीं