लकड़ी चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, 43 बोटे बरामद
घटना का विवरण:
दिनांक 7 अप्रैल 2026 को वादी रविशंकर शुक्ला ने अपने खेत से 24 यूकेलिप्टस के पेड़ों की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना गोसाईगंज में मुकदमा संख्या 134/2026 धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया था।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अशोक कुमार द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान साक्ष्य एकत्र किए गए और मुखबिर की सूचना के आधार पर 20 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
शुभम यादव (22 वर्ष), निवासी कटारी, थाना बीकापुर, अयोध्या
करन (18 वर्ष), निवासी कटारी, थाना बीकापुर, अयोध्या
रोशनलाल (19 वर्ष), निवासी किलहना, थाना बीकापुर, अयोध्या
आदित्य पटेल (18 वर्ष), निवासी किलहना, थाना बीकापुर, अयोध्या
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की लकड़ी के 43 बोटे बरामद किए हैं और घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं