ब्रेकिंग न्यूज

UP में 40 IAS अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों में बदले DM


लखनऊ योगी आदित्यनाथ की सरकार ने रविवार रात एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए प्रदेश में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। कुल 40 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं, जिनमें 15 जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है। इसके अलावा 5 जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO), परिवहन आयुक्त समेत दो मंडलायुक्तों के भी तबादले किए गए हैं। शासन स्तर पर भी बदलाव करते हुए 1 प्रमुख सचिव और 4 विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

15 जिलों में नए जिलाधिकारी नियुक्त

सुल्तानपुर: इंद्रजीत सिंह

श्रावस्ती: अन्नपूर्णा गर्ग

बुलंदशहर: कुमार हर्ष

शामली: आलोक यादव

सहारनपुर: अरविंद कुमार चौहान

अमरोहा: नितिन गौड़

हमीरपुर: अभिषेक गोयल

रायबरेली: सरनीत कौर ब्रोका

फतेहपुर: निधि गुप्ता वत्स

उन्नाव: घनश्याम मीणा

लखीमपुर खीरी: अंजमी कुमार सिंह

मैनपुरी: इंद्रमणि त्रिपाठी

औरैया: बृजेश कुमार

आगरा: मनीष बंसल

झांसी: गौरांग राठी


प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई वरिष्ठ अधिकारियों को अहम पदों पर तैनात किया गया है

अरविंद मल्लप्पा बंगारी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया

नितीश कुमार को उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया

श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा का एमडी बनाया गया

आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई

किंजल सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया

दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया

प्रशासनिक कसावट की दिशा में कदम

राज्य सरकार के इस बड़े पैमाने पर किए गए प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था में तेजी और पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों की तैनाती से जिलों में विकास कार्यों को गति मिलने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं