ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर बारात में आई इनोवा कार में मिली अवैध पिस्टल


सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ कोतवाली अंतर्गत विवेकनगर में रविवार को तब हड़कंप मच गया जब एक गाड़ी में अवैध पिस्टल मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को जहां कब्जे में लिया है वही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ये पूरी घटना शादी समारोह के दौरान की है।जानकारी के अनुसार लंभुआ कोतवाली अंतर्गत विवेकनगर में जमील इदरीस के घर पर बारात आई है। बताया जा रहा है बारात करौंदीकला थाना क्षेत्र से आई है। बारात में एक उप राज्य आयुक्त न्यायालय उत्तर प्रदेश शासन लिखी इनोवा क्रिसटा कार में एक अवैध पिस्टल ड्राइविंग सीट के पास रखी हुई थी। ग्रामीणों में से किसी की नजर गाड़ी में रखी पिस्टल पर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दिया।

क्षेत्राधिकार लंभुआ ने बताया कि आज दिनांक 12.04.2026 समय लगभग 03.00 बजे थाना लम्भुआ  के विवेक नगर वार्ड से फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई । सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स तत्त्काल घटना स्थल पर पहुची तथा वहां जाकर जांच की । जांच में यह पाया कि इनोवा क्रिस्टा UP 32 HU 6669 है जो हमीदा बेगम के नाम पर है । इनके पुत्र अकबर अली चला रहे थे तथा इसमें एक अवैध पिस्टल की बरामदगी की गयी है । बरामदगी का प्रॉपर वीडियोग्राफी के माध्यम से सर्च एंड सीजर किया गया है । घटना स्थल पर एक बारात आयी हुयी थी, बारात के शोर शराबे के कारण फायरिंग की पुष्टि नही की जा सकती है । किसी अन्य साक्ष्य से यदि कोई अन्य जानकारी प्राप्त होती है तो उसके अनुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी । पुलिस आरोपी युवक को थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है। इस संदर्भ में लंभुआ कोतवाल धीरज कुमार ने बताया प्रथम दृश्या जांच में अवैध पिस्टल का ही मामला प्रकाश में आया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। हर्ष फायरिंग की बात बेबुनियाद है ऐसा कोई वीडियो अब तक सामने नहीं आया है। उधर शांति पूर्ण माहौल में शादी सम्पन्न कराई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं