होटल पर पुलिस छापा: देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाएं समेत छह गिरफ्तार
मथुरा के कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित एक होटल पर शनिवार शाम पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। देर शाम तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी रही।पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र में स्थित आरएस होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। गोपनीय सूचना के आधार पर शनिवार शाम करीब चार बजे होटल पर छापा मारा गया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से तीन महिलाओं और तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।कोतवाल ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं