पासिंग आउट परेड में गूंजा अनुशासन और आत्मविश्वास, सीएम योगी बोले-,मजबूत हुआ यूपी का कानून-व्यवस्था तंत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस की पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने नव नियुक्त आरक्षियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परेड में शामिल आरक्षियों के परिजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में महिला आरक्षियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की विशेष सराहना की और कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पासिंग आउट परेड कठोर प्रशिक्षण और अनुशासन का परिणाम है जो पुलिस बल को और अधिक सक्षम बनाता है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा “ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, उतना कम खून बहेगा,” यह कथन पुलिस बल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अनुशासन को पुलिस की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि बेहतर प्रशिक्षण से ही एक सक्षम और जिम्मेदार बल तैयार होता है।मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में साइबर थानों की स्थापना की जा चुकी है। जिससे साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। इसके साथ ही प्रांतीय सशस्त्र PAC में 3 महिला बटालियन का गठन भी किया गया है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। आज प्रदेश में दंगे नहीं होते, माफिया राज समाप्त हो चुका है और पुलिस बल का मनोबल ऊंचा है।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित भी किया।
सुल्तानपुर।पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने 300 आरक्षियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


कोई टिप्पणी नहीं