ब्रेकिंग न्यूज

यूपी-सियासी हलचल तेज: मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक फेरबदल की अटकलें


लखनऊ  प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के भीतर संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बड़े फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में हुई अहम बैठकों ने इन अटकलों को और भी मजबूती दे दी है।शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बीच हुई महत्वपूर्ण मुलाकात को इसी कड़ी में देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में पार्टी संगठन से जुड़े लंबित मुद्दों, आगामी चुनावी रणनीति और सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पदों पर बदलाव की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके साथ ही सरकार में भी संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन जारी है। जिसमें कई नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है।इस राजनीतिक हलचल के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े का रविवार को लखनऊ दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ अहम बैठक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बैठक में संगठनात्मक ढांचे में बदलाव, विभिन्न मोर्चों के पुनर्गठन और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा होगी।सूत्रों के मुताबिक पार्टी के भीतर सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर कई नामों पर विचार-विमर्श जारी है। लगातार हो रही अंदरूनी बैठकों से यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले समय में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों और संगठन को मजबूत करने के दृष्टिकोण से यह संभावित फेरबदल काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। अब सभी की नजरें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर टिकी हैं, जहां से अंतिम मुहर लगने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं