ब्रेकिंग न्यूज

शादी आयोजनों के लिए प्रशासन की नई व्यवस्था, आवेदन पर मिलेंगे सिलिंडर


LPG संकट के बीच शादी-ब्याह के आयोजनों को प्रभावित होने से बचाने के लिए बरेली जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था लागू कर दी है। अब आयोजकों को गैस सिलिंडर प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी या जिला पूर्ति कार्यालय में विवाह का कार्ड संलग्न कर प्रार्थनापत्र देना होगा।पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते कच्चे तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है।जिससे LPG की उपलब्धता पर असर पड़ा है। 15 अप्रैल से सहालग शुरू होने के कारण आयोजकों, केटरर्स और मैरिज हॉल संचालकों की चिंताएं बढ़ गई थीं।। इसे देखते हुए प्रशासन ने यह नई व्यवस्था लागू की है।विभागीय जानकारी के अनुसार आवेदन में मेहमानों की संख्या, आयोजन की तिथि और आवश्यक सिलिंडरों का विवरण देना अनिवार्य होगा। प्राप्त प्रार्थनापत्रों की जांच के बाद पूर्ति विभाग यह तय करेगा कि कितने कमर्शियल सिलिंडर जारी किए जाएंगे। इसके बाद संबंधित गैस एजेंसी को स्वीकृति पत्र जारी किया जाएगा। जिसके आधार पर एजेंसी पेट्रोलियम कंपनी से सिलिंडर प्राप्त करेगी।आयोजकों को सिलिंडर की कीमत के साथ 4500 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। आयोजन समाप्त होने के बाद खाली सिलिंडर लौटाने पर 2400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे और अस्थायी कनेक्शन समाप्त कर दिया जाएगा। यदि सिलिंडर वापस नहीं किए गए तो सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली जाएगी।प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से अनावश्यक खपत पर रोक लगेगी, कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर नियंत्रण होगा तथा घरेलू उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने आयोजकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।क्योंकि पूरी प्रक्रिया में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं