ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में भीषण आंधी-तूफान का कहर: 7 की मौत, 21 घायल


सुल्तानपुर जिले में बुधवार अपराह्न करीब 3 बजे आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को झकझोर दिया। अचानक बदले मौसम के चलते कई स्थानों पर जनहानि और पशुहानि की दुखद घटनाएं सामने आई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील सदर में 3, बल्दीराय में 3 तथा कादीपुर में 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। इस प्रकार कुल 7 लोगों की जान चली गई है। वहीं, 21 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल, सुल्तानपुर में चल रहा है।

प्रशासन द्वारा सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।आंधी-तूफान के कारण पशुहानि भी हुई है। बल्दीराय में 1, सदर में 2 और कादीपुर में 3 पशुओं की मौत की सूचना है।जिलाधिकारी ने इस आपदा पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को राज्य आपदा मोचक निधि से मिलने वाली सहायता 24 घंटे के भीतर प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाए।राजस्व और चिकित्सा विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। साथ ही, नुकसान का आकलन भी कराया जा रहा है।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

कोई टिप्पणी नहीं