हाईस्कूल के 30, इंटर के 18 छात्र सुल्तानपुर जिले की टॉप टेन सूची में हुए शामिल
सुल्तानपुर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जिले के 30 परीक्षार्थियों ने टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त किया है। बोर्ड द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, इंटरमीडिएट में भी 18 छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई है।हाईस्कूल में सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज झारखंड कादीपुर के आदित्य भूषण पांडेय ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राम दुलारी शारदा प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज मझवारा की दीपांशी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड कादीपुर की प्रत्युषा मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
चौथे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड कादीपुर की शताक्षी मिश्रा और राम दुलारी शारदा प्रसाद इंटर कॉलेज मझवारा की निधि कसौधन रहीं। पांचवां स्थान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर के ओजस्वी यादव को मिला। छठे स्थान पर एसबी इंटर कॉलेज देवलपुर सहियावा की अंशिका यादव, सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड कादीपुर की ईशा, श्रीमती रामपति रामदेव इंटर कॉलेज बरौंसा की समृद्धि और राज इंटर कॉलेज पूरे सागर कूरेभार की वैष्णवी अग्रहरि शामिल हैं।
सातवां स्थान श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की अंतिमा यादव, सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड कादीपुर की अन्या सिंह और एसपी इंटर कॉलेज जफरापुर कादीपुर के आनंद कुमार सिंह ने साझा किया। आठवें स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के अंकुर यादव, जनता इंटर कॉलेज कुंदा भैरवपुर की वैष्णवी, पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज सिंहनी की अस्ति मिश्रा, डीआरसीवाईसी खालिसपुर मुबारकपुर की अंशिका यादव, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज सैदखानपुर कूरेभार की अंशिका दूबे, तथा श्री बाबा विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान बेलासदा दोमुहा के कलश तिवारी व वंदना रहे।नौवें स्थान पर श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की श्रेजल यादव, राम मनोरथ इंटर कॉलेज सफीपुर की निष्ठा यादव और धर्मा देवी बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज कुड़वार की आरजू कश्यप रहीं। दसवें स्थान पर श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की आरुषि, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर की वैष्णवी, श्याम कुमारी गर्ल्स इंटर कॉलेज पेमापुर की वैष्णवी सिंह, कमला केशव सरस्वती विद्या मंदिर मझवारा के अविनाश शुक्ला व वैभव शुक्ला, चाचा नेहरू इंटर कॉलेज मानिकपुर कूरेभार के शिवांश दूबे और अवध पब्लिक स्कूल महमूदपुर सेमरी के अंश अग्रहरि ने जगह बनाई।इसी तरह इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्रिया वर्मा व द्वितीय स्थान अर्पिता वर्मा संकटमोचन इंटर कॉलेज कारिया बझना कूरेभार, तृतीय स्थान खुशी त्रिपाठी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर व वंशिका श्याम कुमारी इंटर कॉलेज पेमापुर,चौथा स्थान सुनैना व वैष्णवी मिश्रा श्याम कुमारी इंटर कॉलेज पेमापुर,पांचवां स्थान प्रिया यादव रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज बरवारीपुर,आंचल यादव व अनमोल मौर्य श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान,सुहानी यादव राम मनोरथ इंटर कॉलेज सफीपुर,छठा स्थान श्रेया राजदेई जीआईसी बेहराभारी अखंडनगर,सातवां स्थान अश्वनी उत्कर्ष मेमोरियल इंटर कालेज ननकऊपुरम बेहराभारी अखंडनगर, आठवां स्थान दिव्यांश सिंह एसडी इंटर कॉलेज कादीपुर व प्रियांशी मौर्य श्रीमती एसडीबी घाटमपुर,नौवा स्थान अनुष्का व हिमांशी सिंह श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान तथा दसवां स्थान आदित्य सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड व वैष्णवी कैप्टन बाल चन्द्र इंटर कॉलेज मीरपुर बल्दीराय ने प्राप्त किया है।जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने सभी मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।



कोई टिप्पणी नहीं