कुड़वार में राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी की बैठक, 27 अप्रैल को ‘गौ-सम्मान दिवस’ मनाने की तैयारी तेज
सुल्तानपुर संपूर्ण गौ सम्मान अभियान के तहत सोमवार को कुड़वार स्थित प्रज्ञा एकेडमी नर्सरी स्कूल में राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 27 अप्रैल को ‘गौ-सम्मान दिवस’ के रूप में मनाने और गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने को लेकर रणनीति बनाई गई।बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार ने संगठन की मजबूती और एकता पर जोर देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे अभियानों को सफलता मिलती है। वहीं, प्रज्ञा एकेडमी के प्रबंधक एवं समाजसेवी दयाराम अग्रहरि (जौहरी) ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा ने जानकारी दी कि प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह और प्रदेश महामंत्री जय शंकर दूबे के नेतृत्व में संगठन जिले में गौ-संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है।उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को ‘गौ-सम्मान दिवस’ के अवसर पर संगठन द्वारा जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन के माध्यम से गौ-संरक्षण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की जाएगी।बैठक में धर्मेंद्र तिवारी, तेज बहादुर सिंह, शिवानंद उपाध्याय, गया बख्श दूबे, उप-निरीक्षक अंबरीष पाठक, गुड्डू, नरेंद्र मौर्या (प्रधान), प्रेम चंद अग्रहरि, अशोक चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं