अमरनाथ यात्रा 2026: ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा
श्री अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होते ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बुधवार को रजिस्ट्रेशन के पहले दिन जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखाओं में लंबी कतारें लग गईं और दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और बैंक कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।कई श्रद्धालु घंटों इंतजार करने के बावजूद अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके। श्रद्धालुओं का कहना है कि यात्रा के शुरुआती दिनों में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जल्दी पंजीकरण कराना जरूरी होता है, क्योंकि बाद में मौसम खराब होने और भीड़ बढ़ने से यात्रा कठिन हो जाती है।इस बीच प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन के साथ-साथ अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। श्रद्धालु घर बैठे ही आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। जिससे बैंक शाखाओं में लगने वाली भीड़ को कम किया जा सकता है।ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भी वही नियम लागू हैं जो ऑफलाइन प्रक्रिया में हैं। श्रद्धालुओं को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा। बिना वैध मेडिकल सर्टिफिकेट के पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है। जिसे ऑनलाइन माध्यम से भी जमा किया जा सकता है।इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। लगभग 57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा पारंपरिक पहलगाम और बालटाल मार्गों से पूरी की जाएगी। यात्रा का समापन रक्षाबंधन के दिन होगा।रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 21 अगस्त तक जारी रहेगी। अमरनाथ यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की है।
👉 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट: jksasb.nic.in

कोई टिप्पणी नहीं