सुलतानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 कुंतल से अधिक अवैध गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
सुलतानपुर जनपद में पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना बन्धुआकला पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में 14 अप्रैल 2026 को थाना कुड़वार क्षेत्र के रवनिया पूरब गांव के पास सुलतानपुर-लखनऊ हाईवे पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 15 कुंतल 20 किलोग्राम अवैध गांजा (कुल 50 बोरियों में) बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नासिर (40 वर्ष), निवासी सिखरेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर, तथा वर्ष आर्या (23 वर्ष), निवासी मोहान रोड, थाना पारा, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक 14 टायर ट्रक (संख्या यूपी 12 बीटी 8181), दो मोबाइल फोन और 4150 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।इस संबंध में थाना बन्धुआकला में मु0अ0सं0 070/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
कोई टिप्पणी नहीं