ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर


लखनऊ यूपी में इन दिनों तबादले का दौर चल रहा है। पहले IAS अफसरों का तबादला किया गया तो अब IPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए। गुरुवार को कुल 12 IPS अफसरों का स्थानंतरण किया गया है।IPS सागर जैन को डीसीपी पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है। वहीं मनोज कुमार रावत एडिशनल एसपी साउथ संभल बने हैं। इसके अलावा आयुष विक्रम सिंह को एडिशनल एसपी सिटी बहराइच, विनायक गोपाल भोंसले को एडिशनल एसपी सिटी मेरठ बनाया गया है।IPS अंतरिक्ष जैन को एडिशनल एसपी ग्रामीण बुलंदशहर, ट्विंकल जैन को एडीसीपी पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, लिपि नगायच एडीसीपी पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, राजकुमार मीणा एडिशनल एसपी नक्सल मिर्जापुर, ऋषभ रूनवाल एडिशनल एसपी नक्सल सोनभद्र, आलोक कुमार एडिशनल एसपी ईस्ट प्रतापगढ़, डॉक्टर ईशान सोनी को एडिशनल एसपी जालौन, मयंक पाठक को एडिशनल एसपी ग्रामीण सहारनपुर बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं