UP में 13 करोड़ 39 लाख, 84 हजार 792 मतदाता
लखनऊ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आहूत मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का काम उत्तर प्रदेश में पूरा हो गया है।उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने 10 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
अब उत्तर प्रदेश में 13 करोड़ 39 लाख, 84 हजार 792 मतदाता है। इसमें 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 पुरुष और 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 महिला मतदाता हैं।विधानसभावार बात करें तो टॉप 5 में साहिबाबाद- 82 हजार 898, जौनपुर 56 हजार 118, लखनऊ पश्चिम 54 हजार 822, लोनी- 53 हजार 679, फिरोजाबाद में 47 हजार 757 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।आयोग ने बताया कि उपरोक्त वृद्धि के आंकड़े 6 जनवरी को आई ड्राफ्ट लिस्ट की तुलना में हैं।लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान रिणवा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से और सभी राजनीतिक दलों के मुद्दों को ध्यान में रख कर संपन्न कराई गई है।उन्होंने कहा कि हर वोटर का अलग अलग प्रगणना फॉर्म बांटा गया और हमारा पहला चरण 26 दिसंबर को समाप्त हुआ। इसके बाद जनवरी 2026 को ड्राफ्ट लिस्ट आई थी। 6 जनवरी से 2 महीने के लिए दावे और आपत्तियों का समय दिया गया।उन्होंने बताया कि 166 दिनों तक यह अभियान चला। 6 जनवरी को आई लिस्ट में 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 वोटर्स थे।अधिकारी ने कहा कि आज की लिस्ट में भी अगर किसी का नाम नहीं है तो वह फॉर्म 6 भरकर जुड़ सकते हैं। हमारी वोटर लिस्ट निरंतर पुनरीक्षित होती है।


कोई टिप्पणी नहीं