ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में LPG की कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन, 1483 स्थानों पर रेड


लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का अनुपालन करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जिला प्रशासन के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में LPG सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी और निरीक्षण एवं छापेमारी कर रहा है। ताकि कहीं भी कोई कमी या अनियमितता न हो।इस संबंध में उप्र के मुख्य सचिव  ने सभी जिलाधिकारियों को पेट्रोल डीजल और LPG सिलेंडर की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं।उत्तर प्रदेश में कालाबाजारी के विरुद्ध तीव्र एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है।उप्र सरकार ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा कि इस अभियान के तहत, जिला स्तर पर कई प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को कुल 1,483 स्थानों पर निरीक्षण और छापेमारी की।इस कार्रवाई के दौरान LPG वितरकों के खिलाफ 4 प्राथमिकी दर्ज की गईं।जबकि LPG गैस की कालाबाजारी में शामिल अन्य व्यक्तियों के खिलाफ 20 प्राथमिकी दर्ज की गईं।मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा शुरू किया गया है। राज्य में कार्यरत 4,108 LPG गैस वितरकों के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार खाली सिलेंडर के बदले भरे हुए सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।बताया गया कि आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए, पेट्रोलियम उत्पादों के वितरण से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए खाद्य आयुक्त के कार्यालय में 24 घंटे सक्रिय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।वहां खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया है।राज्य भर के सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं