सुल्तानपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुड़वार बाजार स्थित कमला गैस एजेंसी के पास हुई इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के फिरोजपुर कला की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।
इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रमेश मौर्या (51) पुत्र तुलसीराम मौर्या तथा अनुराग मौर्या (27) पुत्र रमेश मौर्या निवासीगण रूपापुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश पर जिला कारागार भेज दिया गया है। जहां जमीन विवाद के चलते 55 वर्षीय माता प्रसाद पांडे, पुत्र स्वर्गीय वशिष्ठ पांडे को गोली मार दी गई थी। जिनको लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। ।कुड़वार थाना प्रभारी निरीक्षक तरूण पटेल ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज़ी से जारी है। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही बाकी अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं