मिशन शक्ति के तहत कुड़वार पुलिसकर्मियों ने किया जागरूक
सुल्तानपुर महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही आपातकालीन सेवाओं की जानकारी के लिए कुड़वार थाने के पुलिस कर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाया।अभियान के तहत महिलाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही सेवाओं की जानकारी दी। शुक्रवार को उपनिरीक्षक नवरंग सोनकर के साथ महिला व पुरुष आरक्षियों की टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के देवलपुर गांव में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया।महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबरों 1090(वूमन पावर लाइन,181(महिला हेल्पलाइन,,112(आपातकालीन सेवा) व साइबर अपराध 1930 के बारे में जानकारी दी गई।जागरूक करते हुए जानकारी दी गई कि इन नंबरों पर आवश्यकता पड़ने पर मदद ली जा सकती है।शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं