ब्रेकिंग न्यूज

बच्ची ने CM योगी को भेंट किया बुलडोजर


लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान आज शुक्रवार को सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कमजोर वर्ग के लोगों को कुछ दबंगों द्वारा डराने धमकाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक में निर्देशित किया गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करो।

 उन्होंने कहा कि किसी मुकदमे में यदि कोई अभियुक्त जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमका रहा हो तो जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई की जाए। इस दौरान कानपुर की रहने वाली पांच वर्षीय यशस्विनी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को खिलौने वाला बुलडोजर दिया।पत्रकारों ने जब बच्ची से पूछा कि मुख्यमंत्री ने आपको क्या दिया तो बच्ची ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने उसे चॉकलेट दी है। जो खिलौना बच्ची ने दिया था मुख्यमंत्री ने उसे लेने के बाद हंसते हुए वापस लौटा दिया। बच्ची ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उससे कहा कि खूब पढ़ाई करना और बुलडोजर से खेलना।

कोई टिप्पणी नहीं