ब्रेकिंग न्यूज

सीएचसी कुड़वार पर एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ


सुल्तानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार पर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह एवं सीएचसी अधीक्षक वेदांत यादव ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि यह पहल विशेष रूप से महिलाओं और किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। एचपीवी वैक्सीन को इस दिशा में एक प्रभावी सुरक्षा कवच बताया गया, जो भविष्य में इस कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने वैक्सीन की उपयोगिता, सुरक्षा और आवश्यकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे आगे आकर इस अभियान का लाभ उठाएं और समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने में सहयोग करें।कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं