ब्रेकिंग न्यूज

उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नौ दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ


सुल्तानपुर केंद्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष‘ पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ  मुख्यमंत्री उ0प्र0 ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण से किया । उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा नौ वर्षों में प्राप्त की गयी उपलब्धियों, विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित कीर्तिमान, लोकहित में अनेक नवीन जनकल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं की जानकारी दी।उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा देश में प्रथम/उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया गया तथा प्रदेश की जनता के हित में किये गये कार्यो तथा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के विषय में जनसामान्य को अवगत कराया।   इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एलईडी के माध्यम से सदस्य विधान परिषद, बाराबंकी अंगद कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषद, लखीमपुरखीरी अनूप गुप्ता, सदस्य विधान परिषद, सीतापुर पवन सिंह चैहान, सदस्य विधान परिषद, सुलतानपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह तथा जिलाधिकारी सुलतानपुर कुमार हर्ष, जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर अनुपम शुक्ला, एसपी सुल्तानपुर चारू निगम, एसपी अम्बेडकर नगर अभीजीत आर शंकर, एसपी अमेठी व जिले के सभी सम्बन्धित अधिकारीगण ने उक्त कार्यक्रम देखा व सुना ।   ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश मुख्यालय तथा समस्त जनपदों में दिनांक 18 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक नौ दिवसीय मेला आयोजित किया जायेगा तथा इसका उद्देश्य शासन की महत्पूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी से जनसामान्य को अवगत कराया जाना है। मेले में जनपद के विशिष्ट महानुभावों का सम्मान, किसान मेला, पशुपालन एवं गौ सेवा व अन्य विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों व केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जन सामान्य को लाभान्वित व अवगत कराना है।

कोई टिप्पणी नहीं