ब्रेकिंग न्यूज

प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष‘ पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम


सुल्तानपुर केंद्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष‘ पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में पंजीकृत कलाकार एवं उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम/प्रदेश सरकार नीतियों, कार्यक्रमों, उपलब्धियों पर आधारित लोकगीतों के माध्यम प्रस्तुत किया गया।   पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में पंचायती राज विभाग द्वारा शौचालयों के निर्माण, ग्राम पंचायतों व विद्यालयों में शौचालयों के निर्माण व उसकी देख रेख व स्वच्छता के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा किये जा रहे हैं कार्यों से अवगत कराया गया। सामुदायिक शौचालय के निर्माण व गोवर्धन प्लांट व बायोगैस प्लान्ट के लाभ के विषय में जानकारी प्रदान की गई। विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में शौचालयों के निर्माण कार्य को 99.94 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष को भी जल्दी ही पूर्ण कर लिया जाएगा। विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया तथा विशिष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सरकार द्वारा जनसामान्य के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई।    सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी में जन सामान्य को केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में बताया गया।  ज्ञात हो कि उक्त आयोजित प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य शासन की महत्पूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी से जनसामान्य को अवगत कराया जाना है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जनसामान्य को लाभान्वित कराया जाना है। इस अवसर पर अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं