रील से शुरू हुई कहानी मर्डर पर खत्म
मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में सुनील उर्फ सुरेंद्र की गोली मार के हत्या करने के बाद भले ही हत्यारा प्रदीप धीमान पूरे फिल्मी स्टाइल में ड्रामा करके जेल जा चुका हो लेकिन अब उसकी पत्नी पूनम को अपनी हत्या का डर सताने लगा है। जबकि प्रदीप के घर वालों का भी कहना है कि प्रदीप आज नहीं तो कल पूनम की हत्या जरूर करेगा। जिसका उसने ऐलान भी कर रखा है।पूनम की बहन रूबी का कहना है कि पूनम की बेवफाई ने प्रदीप को हत्यारा बना दिया ।पूनम को अपनी ह्त्या का डर सता रहा है और उसने सुरक्षा की मांग की है। जबकि सुर्नेद्र के घरवालों ने इस मामले में हत्यारोपी प्रदीप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।सुनील उर्फ सुरेंद्र की हत्या करने के बाद प्रदीप धीमान जेल जा चुका है। प्रदीप के घर वालों ने खुलासा किया कि पूनम की बेवफाई के चलते ही प्रदीप हत्यारा बन बैठा। पूनम की बहन रूबी ने बताया कि पूनम जब से शादी करके घर में आई थी। उसके कुछ दिनों के बाद ही उसको मोबाइल पर रील बनाने का चस्का लग गया।इसी दौरान पूनम की पहचान इंस्टाग्राम पर रामराज के रहने वाले सुनील उर्फ सुरेंद्र से हुई।दोनों इंस्टाग्राम पर लंबी-लंबी बातें किया करते थे। लेकिन पूनम के घर वाले इस बात से अनजान रहते थे। क्योंकि पूनम कहती थी कि उसको रील बनाने का शौक है।जिसके चलते वह ज्यादा समय मोबाइल पर ही बिताती थी।सुनील पूनम के टच में आया और दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हो गई।इस दौरान पूनम अपने घर से कई बार भाग कर सुनील के पास गई। लेकिन हर बार प्रदीप के घर वाले पूनम को मान मनोव्वल कर ले आते थे। प्रदीप के घर वालों का कहना है कि प्रदीप ने पूनम को पूरी छूट दे रखी थी। इस दौरान वह घर का कामकाज भी खुद कर लिया करता था और पूनम मोबाइल पर रील बनाने में व्यस्त रहती थी। फिर अचानक एक दिन पूनम फिर से सुनील उर्फ सुरेंद्र के पास भाग कर चली गई। पंचायत हुई जिसमें पूनम ने प्रदीप के पास आने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद प्रदीप और उसके घर वालों ने हार मान ली और वह चुपचाप बैठ गए।उसके बाद से सुनील लगातार मोबाइल पर फोन करके प्रदीप की खिल्ली उड़ाया करता था। सुनील ने कई बार प्रदीप को फोन करके उसकी मजाक उड़ाई यह खुलासा प्रदीप के घर वालों ने किया। प्रदीप के घर वालों का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर प्रदीप ने यह खौफनाक कदम उठाया। इसके बाद उसने सुनील उर्फ सुरेंद्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद पूनम को भी मारने का ऐलान कर दिया।अब पूनम को अपनी जान का डर सता रहा है। प्रदीप के घर वालों का भी कहना है कि प्रदीप आज नहीं तो कल जब भी जेल से छुटकर आएगा तो पूनम को जरूर मार डालेगा। उधर सुनील की मां ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं